चौदह बरस अयोध्या का राजा एक जोड़ी खड़ाऊँ क्यों था?
राम वनवास गए, तो भरत उन्हें लौटाने चित्रकूट पहुँचे।
Mythraan ऐप मुफ़्त डाउनलोड करेंMythraan ऐप मुफ़्त डाउनलोड करें · App Storeकथा
चौदह बरस तक अयोध्या का राजा एक जोड़ी खड़ाऊँ थी। राम वनवास गए, तो भरत उन्हें मनाने चित्रकूट पहुँचे पर राम पिता का वचन नहीं तोड़ सकते थे। भरत राम की खड़ाऊँ सिर पर रखकर लौटे,
और खड़ाऊँ को राजसिंहासन पर रख दिया। ख़ुद नंदीग्राम की कुटिया में छाल के कपड़ों में रहे हर फ़ैसला पहले खड़ाऊँ के आगे रखते। पर वाल्मीकि रामायण कहती है चित्रकूट में भरत ने एक क़सम भी खाई थी।
चौदह बरस पूरे होने के अगले दिन राम न दिखे, तो भरत प्राण त्याग देंगे। और राम ने हामी भरी थी। लौटते समय उन्होंने हनुमान को पहले भरत के पास भेजा।
रामचरितमानस कहता है अवधि का बस एक दिन बचा था, जब हनुमान पहुँचे राम आ रहे हैं। काशी में आज भी दशहरे के अगले दिन नाटी इमली का भरत मिलाप होता है। मान्यता है, दिवाली उसी लौटने का उत्सव है जिस पर भरत ने अपने प्राण दाँव पर लगाए
थे।
स्रोत
वाल्मीकि रामायण, अयोध्या कांड (पादुका प्रसंग) व युद्ध कांड; गोस्वामी तुलसीदास, रामचरितमानस, उत्तर कांड; नाटी इमली का भरत मिलाप, वाराणसी