MYTHRAAN · तस्वीरों में कथाएँ · दुर्गा

दुर्गा को कौन-सा अस्त्र किसने दिया?

महिषासुर से हारे देवता — और एक देवी, जिसे हर देवता ने अपना ही अस्त्र सौंप दिया।

शिव से त्रिशूल, विष्णु से चक्र, वरुण से शंख। अग्नि से शक्ति, वायु से धनुष-बाण, इंद्र से वज्र-घंटा।

यम से दंड, काल से खड्ग, विश्वकर्मा से फरसा और कवच। समुद्र से कमल-माला, और हिमालय से सवारी को सिंह।

इसलिए माँ के हर हाथ में एक देवता की शक्ति है। अस्त्र अलग, संकल्प एक — अधर्म का अंत। यही दुर्गा हैं।

देवी माहात्म्य (मार्कण्डेय पुराण), अध्याय 2

ऐसी और चित्र-कथाएँ ऐप में

पूरी चित्र-कथा पढ़ें ›
डाउनलोड · Google Play