MYTHRAAN · तस्वीरों में कथाएँ · हनुमान
अशोक वाटिका में सीता ने हनुमान को देखा — राम की अँगूठी लिए, महीनों में पहला अपना। मुख से आशीष फूटा।
सीता ने वर दिया — अजर अमर गुननिधि सुत होहू। यही आशीष चालीसा भी गाती है: अस बर दीन्ह जानकी माता।
बरसों बाद राम धरती छोड़ने लगे। हनुमान ने माँगा: जब तक राम-कथा कही जाए, मैं यहीं रहूँ। राम: तथास्तु।
इसीलिए हनुमान चिरंजीवी हैं। मान्यता है, जहाँ रामायण पढ़ी जाए, हनुमान वहीं भीगी आँखों से सुनते हैं।
वाल्मीकि रामायण, उत्तर कांड; रामचरितमानस, सुंदर कांड; हनुमान चालीसा