श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन — राम जी की आरती
Shri Ramchandra Kripalu Bhajman · Lyrics in Hindi

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भवभय दारुणं ।
नव कंज लोचन कंज मुख, कर कंज पद कंजारुणं ॥१॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि, नव नील नीरद सुन्दरं ।
पट पीत मानहुँ तड़ित रुचि शुचि, नौमि जनक सुतावरं ॥२॥
भजु दीनबन्धु दिनेश दानव, दैत्य वंश निकन्दनं ।
रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल, चन्द दशरथ नन्दनं ॥३॥
शिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु, उदारु अंग विभूषणं ।
आजानु भुज शर चाप धर, संग्राम जित खर-दूषणं ॥४॥
इति वदति तुलसीदास शंकर, शेष मुनि मन रंजनं ।
मम हृदय कंज निवास कुरु, कामादि खल दल गंजनं ॥५॥
मन जाहि राच्यो मिलहि सो, वर सहज सुन्दर साँवरो ।
करुणा निधान सुजान शील, स्नेह जानत रावरो ॥६॥
एहि भाँति गौरी असीस सुन, सिय सहित हिय हरषित अली ।
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि-पुनि, मुदित मन मन्दिर चली ॥७॥
जानि गौरी अनुकूल, सिय हिय हरषु न जाइ कहि ।
मंजुल मंगल मूल, बाम अंग फरकन लगे ॥