MythraanMYTHRAAN
हिंदी ▾
English
AndroidiOS

जय जय श्री शनिदेव — शनि जी की आरती

Jai Jai Shri Shanidev · Lyrics in Hindi

शनि

जय जय श्री शनिदेव, भक्तन हितकारी ।
सूरज के पुत्र प्रभु, छाया महतारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव ॥
श्याम अंग वक्र-दृष्टि, चतुर्भुजा धारी ।
नीलाम्बर धार नाथ, गज की असवारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव ॥
क्रीट मुकुट शीश रजित, दिपत है लिलारी ।
मुक्तन की माला गले, शोभित बलिहारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव ॥
मोदक मिष्ठान पान, चढ़त हैं सुपारी ।
लोहा तिल तेल उड़द, महिषी अति प्यारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव ॥
देव दनुज ऋषि मुनि, सुमिरत नर नारी ।
विश्वनाथ धरत ध्यान, शरण हैं तुम्हारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव ॥
जय जय श्री शनिदेव, भक्तन हितकारी ।
सूरज के पुत्र प्रभु, छाया महतारी ॥

आरती और चालीसा

कथाएँ देखिए और सुनिए — मुफ़्त ऐपडाउनलोडApp Store